बाइकों की टक्कर में दो युवकों की गयी जान

गया के इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर पोखराहा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

गया : इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर पोखराहा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतकों की पहचान झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाने के सनाही गांव के पंकज कुमार व गया जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गांव के टोले भुइयाडीह के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, दोनों घायल भी रोशनगंज थाने के आजमगढ गांव के टोले भुइयाडीह के रहने वाले पिंटू कुमार व रवींद्र कुमार बताये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >