गया जंक्शन पर रेलवे का सामान ले जाते 2 किशोर पकड़े गए, करीब 6 हजार की संपत्ति बरामद

गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन रेल सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे की संपत्ति चुरा रहे दो किशोरों को पकड़ा है. उनके पास से लगभग 6 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ है.

गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन रेल सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे का सामान चोरी कर ले जा रहे दो किशोरों को पकड़ा है. दोनों किशोरों के पास से करीब छह हजार रुपये मूल्य की रेल संपत्ति बरामद की गयी है. आरपीएफ ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों को निरुद्ध कर लिया.

गश्त के दौरान पकड़े गए

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान दो किशोर रेलवे का सामान लेकर जाते दिखाई दिये. संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली.

कॉपर पाइप व क्लिप बरामद

तलाशी में पहले किशोर से सात पेंड्रोल क्लिप, 3 किलो कॉपर पाइप और 5 मीटर कैट-6 कॉपर वायर बरामद हुआ. दूसरे किशोर से पांच पेंड्रोल क्लिप, 2 किलो कॉपर पाइप और 5 मीटर कैट-6 कॉपर वायर बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया.

आरपीयूपी एक्ट में मामला दर्ज

प्रथम दृष्टया दोनों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति की चोरी का मामला पाए जाने पर आरपीएफ पोस्ट गया में मुकदमा संख्या 08/26, धारा तीन आरपी (यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुति

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों किशोरों की उम्र करीब 14 वर्ष है और वे मानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. एक किशोर का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है. दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समय से किशोर न्याय बोर्ड, गया के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >