दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाबू बिगहा गांव में बुधवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर से लाइन काटने व नहीं काटने देने को लेकर दो युवकों में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट व रोड़े बाजी हो गयी .

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाबू बिगहा गांव में बुधवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर से लाइन काटने व नहीं काटने देने को लेकर दो युवकों में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट व रोड़े बाजी हो गयी . इस घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया .

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन आंधी आने से पहले ट्रांसफाॅर्मर से किसी ने बिजली कट कर दी थी और उसके बाद किसी दूसरे व्यक्ति ने ट्रांसफाॅर्मर से बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर पूछताछ की और इसी दौरान दो युवकों में बहस के बाद झगड़ा हो गया. मामला बढ़ा और दो पक्षों में मारपीट के साथ रोडे बाजी शुरू हो गयी. इसमें करीब छह लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >