Gaya: दीपावली-छठ पर गया से होकर चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें समय-रूट और तिथि

Gaya: दीपावली व छठ महापर्व में गया रेलवे स्टेशन को दो ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. आइये इन ट्रेनों के रूट-टाइमिंग और तिथि के बारे में जानते हैं.

Gaya: दीपावली व छठ महापर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से पूजा स्पेशल ट्रेनों(Special Trains ) का परिचालन शुरू किया जायेगा. पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 142 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. वहीं, गया रेलवे स्टेशन को दो ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04608 जम्मूतवी-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से 30 अक्तूबर व चार नवंबर को 20.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 13.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी की टाइमिंग

वापसी में गाड़ी संख्या 04607 हावड़ा-जम्मूतवी पूजा स्पेशल ट्रेन एक नवंबर व छह नवंबर को हावड़ा से 23.45 खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 15.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन धनबाद-कोडरमा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ के रास्ते किया जायेगा.

दूसरे ट्रेन की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 09115 बड़ोदरा-गया स्पेशल 29 अक्तूबर को 00.45 बजे खुलकर दूसरे दिन 07.00 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 09116 गया-बड़ोदरा स्पेशल 30 अक्तूबर को 10.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे बड़ोदरा पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: BPSC: इंतजार खत्म, बिहार में लगभग 40 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट

Cyclone Dana: बिहार में बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी, दिखने लगा चक्रवाती तूफान का असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >