नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया पंचायत के हसनपुर गांव स्थित पोखर में बुधवार की शाम करीब 3:45 बजे नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गयी.

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया पंचायत के हसनपुर गांव स्थित पोखर में बुधवार की शाम करीब 3:45 बजे नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गयी. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी सलमा खातून ने बताया कि हसनपुर गांव में स्थित पोखर में चार बच्चे स्नान कर रहे थे, जिनमें से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि हसनपुर गांव के नेतर मांझी के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व एक अन्य पांच वर्षीय अमित कुमार की डूबने से मौत हुई है. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि थाने में यूडी का केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >