गया जी : शेरघाटी थाने से 300 गज दूर हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, तीन लोग जख्मी

Gaya Ji News : शेरघाटी में शेरघाटी थाना से कुछ ही दूरी पर एक अनियंत्रित ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोग हल्के रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया.

Gaya Ji News : शेरघाटी थाना से महज करीब 300 गज की दूरी पर स्थित नई बाजार वार्ड संख्या-8 के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस आकस्मिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सुबह का समय होने के कारण शुरुआत में राहगीरों की संख्या कम थी, लेकिन टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े.

हादसे में कार सवार तीन लोग घायल

इस सड़क हादसे में कार पर सवार कुल तीन लोग हल्के रूप से जख्मी हो गए. गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान बाल-बाल बच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार गया से औरंगाबाद की ओर जा रही थी, जबकि सामने से आ रहा ट्रक शेरघाटी मुख्य बाजार की ओर से आ रहा था.

टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

घटना के समय विपरीत दिशा से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सीधे कार से जाकर भिड़ गया. यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए भाग रहे ट्रक को मौके पर ही रोक लिया. कार को हुई भारी क्षति को देखते हुए स्थानीय लोगों और कार में सवार लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया और वाहन के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे.

दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता

ट्रक को रोकने के बाद मौके पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही. दोनों पक्षों ने शेरघाटी थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई, जिससे मामला आपसी स्तर पर ही समाप्त हो गया.

Also Read : पोक्सो मामले के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत, जानलेवा हमले के दो आरोपितों को भी मिली राहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >