गया जी : टिकारी नगर परिषद के उप-मुख्य पार्षद सागर दीवान का निधन, शहर में शोक की लहर

टिकारी नगर परिषद के उप-मुख्य पार्षद सागर दीवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

नगर परिषद टिकारी के उप-मुख्य पार्षद सागर दीवान का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही नगर परिषद क्षेत्र सहित पूरे टिकारी में शोक की लहर दौड़ गई.

बताया जाता है कि वे पिछले कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में जारी था. हालांकि, चिकित्सकों के भरपूर प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

देर शाम पैतृक आवास पहुंचेगा पार्थिव शरीर

परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर देर शाम तक उनके पैतृक आवास टिकारी पहुंचने की संभावना है. पार्थिव शरीर के टिकारी पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते थे सागर दीवान

सागर दीवान अपने बेहद सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे.

उनके आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >