अगलगी में किसान की हजारों की नेवारी जली

थाना क्षेत्र की पहरा पंचायत स्थित सिकंदरा गांव में गुरुवार दोपहर एक बजे गांव से सटे पश्चिम दिशा के खलिहान में आग लग गयी.

परैया. थाना क्षेत्र की पहरा पंचायत स्थित सिकंदरा गांव में गुरुवार दोपहर एक बजे गांव से सटे पश्चिम दिशा के खलिहान में आग लग गयी. खलिहान में 13 हजार नेवारी का एक पुंज आग के कारण पूरी तरह से जल गयी. वहीं, बगल में रखा 50 बोझा सरसों भी आग में जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की भीड़ ने आग को कड़ी मेहनत से बुझाया. इससे आग को गांव में फैलने से रोका जा सका. घटना में किसान नागदेव प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद और छोटन मांझी को हजारों की क्षति हुई है. वही किसान ने क्षतिपूर्ति के लिए अंचल के अधिकारी से गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >