गयाजी में बेखौफ हुए चोर, 27 दिनों में 10 घरों में बोला धावा, पुलिस पर उठ रहे गंभीर आरोप

Gaya-ji Theft Incidents : बिहार के गया शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं. सिर्फ 27 दिनों में 10 घरों को निशाना बनाया गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है. पुलिस के गश्त के दावे भी सवालों के घेरे में हैं.

Gaya-ji Theft Incidents : बिहार के गयाजी शहर में चोरों का उत्पात इस कदर बढ़ गया है कि आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शहरी इलाके के चंदौती, मगध मेडिकल और डेल्हा थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग बेहद परेशान हैं. सिर्फ 27 दिनों के भीतर चोरों ने अलग-अलग इलाकों में 10 घरों को अपना निशाना बनाकर पुलिस के होश उड़ा दिए हैं.

तीन थाना क्षेत्रों में चोरों का आतंक

गया शहर के चंदौती, मगध मेडिकल और डेल्हा थाना क्षेत्र इन दिनों चोरों के सुरक्षित ठिकाने बनते जा रहे हैं. जुलाई महीने के महज 27 दिनों के अंतराल में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में चार, चंदौती थाना क्षेत्र में दो और डेल्हा थाना क्षेत्र में दो घरों समेत कुल 10 जगहों पर चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.

पुलिस के सारे दावे साबित हुए फेल

शहर में लगातार गश्त करने और अपराधियों पर लगाम कसने का दावा करने वाली पुलिस इन चोरों के आगे पूरी तरह विवश नजर आ रही है. स्थिति यह है कि चोर एक थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे थाना क्षेत्र में आसानी से हाथ साफ करने निकल जाते हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है.

छोटकी नवादा में विशाल कुमार के घर चोरी

चोरों के इसी आतंक की ताजा कड़ी में छोटकी नवादा मोहल्ले के रहने वाले बिजली विभाग के कर्मी विशाल कुमार के बंद घर को निशाना बनाया गया. चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 6 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली है, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है.

ससुराल गए हुए थे बिजली विभाग के कर्मी

विशाल कुमार अपने घर को पूरी तरह सुरक्षित बंद कर अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गए हुए थे. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर शातिर चोर उनके घर में घुसे और नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, पीतल के बर्तन और गैस सिलेंडर समेत कई कीमती सामान चुरा ले गए.

जुलाई महीने में कई बड़े घरों को बनाया निशाना

चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने जुलाई महीने में ही मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटीया रोड निवासी कोलियरी से रिटायर्ड उपेंद्र प्रसाद के घर से 30 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर चुरा लिए. इसी मोहल्ले में रिटायर्ड आर्मी जवान गणेश कुमार और मिलिट्री कैंप में तैनात बबलू कुमार के पड़ोसी के घर भी चोरी की गई.

फौजियों और कर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं

चोरों के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घुटीया रोड स्थित चंदौती थाना क्षेत्र के शिवनगर के पास मकान बना रहे आर्मी के दो भाइयों के नवनिर्मित घर से 6 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर ली. इस तरह लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी दहशत और आक्रोश है.

Also Read : गया जी : 1995 में लापता हुआ बेटा 31 साल बाद लौटा घर, मुर्दा मान चुके परिवार के उड़े होश, जानें क्या है पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >