डोभी में पिड़ासीन में बंद घर में चोरी

डोभी थाना क्षेत्र के पिड़ासीन में नवमी की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकद सहित पीतल तथा कांस्य का बरतन चुरा ले गये.

डोभी. डोभी थाना क्षेत्र के पिड़ासीन में नवमी की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकद सहित पीतल तथा कांस्य का बरतन चुरा ले गये. पीड़ित गृहस्वामी पिडासीन निवासी राजेश कुमार सिंह ने डोभी थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि अकेले अपने घर में रहता हूं. 11 अक्तूबर (नवमी) की शाम गया चला गया था. 12 अक्तूबर की सुबह गांव वालों का फोन आया कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ. किसी अशांका को लेकर आनन-फनन में अपने गांव पहुंचा और घर गया तो देखा दरवाजा खुला हुआ है और ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर के दो कमरों का ताला टूटा हुआ कमरे में रखा हुआ लगभग 12 हजार मूल्य का पीतल तथा कांस्य का बरतन नहीं है. नगद पांच हजार रुपए रखा हुआ था वो भी नही चोरी हो गया, जिसको लेकर डोभी थाने में लिखित आवेदन दिया हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >