सितंबर में बनकर तैयार हो जायेगी गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग

गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम तेजी से हो रहा है. जंक्शन की नयी बिल्डिंग का निर्माण जोरों पर है और सितंबर तक इसके तैयार होने की संभावना है.

कई आधुनिक सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

फोटो-गया-रोहित-254- बिल्डिंग का पेंटिंग करते हुए

संवाददाता, गया जी

गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम तेजी से हो रहा है. जंक्शन की नयी बिल्डिंग का निर्माण जोरों पर है और सितंबर तक इसके तैयार होने की संभावना है. इस नयी बिल्डिंग से पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. नयी बिल्डिंग में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. इनमें एस्क्लेटर, लिफ्ट और विशाल प्रतीक्षालय शामिल है. इससे यात्रियों को जंक्शन पर आने-जाने और प्रतीक्षा करने में आसानी होगी. बिल्डिंग की पेंटिंग का काम शुरू हो गया है, साथ ही बिजली का काम भी तेजी से चल रहा है. नयी बिल्डिंग का निर्माण काम लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण में है. गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. नयी बिल्डिंग के तैयार होने से श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी और जंक्शन की क्षमता बढ़ जायेगी.

बदल जायेंगी गया जंक्शन की तस्वीर

नयी बिल्डिंग के निर्माण से गया जंक्शन की तस्वीर बदल जायेगी और यह एक आधुनिक और सुविधाजनक जंक्शन बन जायेगा. श्रद्धालुओं और यात्रियों को नयी बिल्डिंग से काफी लाभ होगा और उन्हें अपनी यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. सितंबर तक नयी बिल्डिंग के तैयार होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >