महादलित परिवारों को सौंपी गयी शौचालय की चाबी

महादलित परिवारों को सौंपी गयी शौचालय की चाबी

गुरारू : प्रखंड की गुडरु पंचायत के गुलजार बिगहा गांव के महादलित टोले में बुधवार को सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया. स्वच्छता बिहार अभियान के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन टिकारी डीसीएलआर नलिन व मुखिया शांति देवी ने किया.

डीसीएलआर ने बताया कि गुडरु पंचायत के गुलजार बिगहा में शौचालय को ग्रामीणों को हैंडओवर भी कर दिया गया. इस अवसर पर बीडीओ योगेंद्र पासवान, सीओ निशांत कुमार, मुखिया पति गणेश प्रसाद, समाजसेवी नीरज कुमार, जावेद अख्तर, संतोष कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >