Gaya News : भारत व जापान के बीच सेतु का काम करेगा महाबोधि मंदिर

जापान के राजदूत ने महाबोधि मंदिर में पूजा कर परिसर का किया अवलोकन, कहा

बोधगया. बोधगया भ्रमण पर पहुंचे भारत में तैनात जापान के राजदूत ओनो केइची ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना व मंदिर परिसर का अवलोकन करने के बाद कहा कि महाबोधि मंदिर भारत व जापान के बीच सेतु का काम करेगा. उन्होंने मंदिर के विजिटर बुक में अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए लिखा है कि बौद्ध धर्म व जापान के लिए यादगार स्थल की यात्रा बहुत ही यादगार रही. वह यहां के भिक्षुओं व अन्य लोगों के समर्पण ओर भक्ति से प्रभावित हैं. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यह मंदिर जापान व भारत के बीच एक सेतु बनेगा. इससे पहले उन्होंने अपने साथ आये दूतावास के पदाधिकारियों के साथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की व बोधिवृक्ष को नमन कर मंदिर परिसर स्थित साधना उद्यान स्थित शांति घंट को बजाया. भिक्षु डॉ मनोज ने उन्हें पूजा-अर्चना करायी व मंदिर प्रबंधन की ओर से बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, सदस्य डॉ अरविंद सिंह, किरण लामा व अन्य ने मेमेंटो व कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया. महाबोधि मंदिर में पूजा-दर्शन के बाद जापानी राजदूत ने 80 फुट बुद्ध मूर्ति का दर्शन किया व गया एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली के लिए प्रस्थान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >