दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, श्रद्धा और उल्लास से गूंजा प्रखंड

प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

डुमरिया. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मैगरा, नारायणपुर, पिपरा, डुमरिया-मंझौली, बोधिबिगहा, महुडी व छकरबंधा सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. मैगरा, मंझौली व नारायणपुर के भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने. पूजा के दौरान भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कई पूजा समितियों व नवयुवक संघों ने महाप्रसाद भंडारा कराया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. 10 दिनों तक पूरा वातावरण देवी गीत, दुर्गा सप्तशती पाठ व मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा. पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. डुमरिया मंझौली बाजार दुर्गा पूजा समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका से पूजा शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >