मगध विश्वविद्यालय में शिक्षकों की मांगों पर वार्ता सकारात्मक, कुलपति नहीं मिले; अब 11 सितंबर को होगी अगली बैठक

मगध विश्वविद्यालय बोधगया शिक्षक संघ (मूटा) के नेतृत्व में संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने मंगलवार को कुलसचिव से मुलाकात की. लंबित वेतन, सेवा संपुष्टि और एनपीएस जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई. कुलपति के उपस्थित न होने के कारण अगली वार्ता 11 सितंबर को निर्धारित की गई है.

मगध विश्वविद्यालय बोधगया शिक्षक संघ (मूटा) के नेतृत्व में संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता की. शिष्टमंडल का नेतृत्व मगध विश्वविद्यालय बोधगया शिक्षक संघ (मूटा) के संयोजक प्रो अंजनी कुमार ने किया.

लंबित वेतन, सेवा संपुष्टि और एनपीएस समेत प्रमुख मांगों पर चर्चा

वार्ता के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, एक वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, एनपीएस से संबंधित समस्याओं, प्रोन्नति समेत अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई.

कुलपति की अनुपस्थिति के कारण अगली वार्ता की तिथि 11 सितंबर तय

मूटा के संयोजक प्रो अंजनी कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सभी मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है. हालांकि, कुलपति के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण सभी मांगों पर अंतिम स्तर की चर्चा नहीं हो सकी. अब अगली वार्ता 11 सितंबर को निर्धारित की गयी है.

कुलसचिव व डीएसडब्ल्यू ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलसचिव के अलावा अध्यक्ष छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो प्रमोद कुमार चौधरी भी वार्ता में शामिल हुए. दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शिक्षकों के मांगों को निर्धारित तिथि पर कुलपति के समक्ष मजबूती से रखा जायेगा तथा समाधान की दिशा में पहल की जायेगी.

Also Read : गया जी : मानपुर में बिजली मेंटेनेंस, 6 सितंबर को 11 से 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

शिष्टमंडल में शामिल शिक्षक और आभार प्रदर्शन

शिष्टमंडल में संजय कुमार, रमेश कुमार, शंभूनाथ, प्रभाकर, नागेंद्र दास, अरुण कुमार, विजय कुमार, मिनहाजुद्दीन, डॉ मारकंडे पांडेय, कमलेश कुमार, संगीता कुमारी, राजाराम सिंह, आशा देवी, पूनम गुप्ता, पीयूष मणि त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक शामिल थे. वार्ता के बाद शिक्षकों ने कुलसचिव एवं डीएसडब्ल्यू के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >