मगध यूनिवर्सिटी में 75% उपस्थिति नियम सख्ती से लागू करने की मांग, पीजी शिक्षक संघ ने कुलपति से की मुलाकात

मगध विश्वविद्यालय के पीजी शिक्षक संघ ने कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर कक्षाओं में 75% उपस्थिति के नियम को सख्ती से लागू करने की मांग की है. छात्रों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का भी सुझाव दिया गया.

Magadh University : मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी और कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम् से शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार तरुण, उपाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव व आलोक रंजन तथा महासचिव रवींद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.

इस मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम सुझाव दिए.

75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता और परीक्षा फॉर्म पर चर्चा

संघ के सदस्यों ने कुलपति से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय में ऐसे कड़े नियम और परिनियम बनाए जाएं, जिससे 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके.

प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता होनी चाहिए और कम उपस्थिति वाले छात्रों का परीक्षा फॉर्म किसी भी प्रकार की पैरवी या बाहरी दबाव के बिना, केवल नियमों के आधार पर ही भरा जाना चाहिए.

छात्रों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का सुझाव

कक्षाओं में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक संघ ने एक बेहद महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शिक्षकों की तर्ज पर अब विद्यार्थियों के लिए भी बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जाए.

कुलपति और कुलसचिव का आश्वासन

कुलपति और कुलसचिव ने शिक्षक संघ की इन सभी बातों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >