गया जी में पांच सितंबर को शिक्षकों की समस्याओं पर होगा संवाद, MLC जीवन कुमार करेंगे जरूरी पहल

गया में पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. एमएलसी जीवन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा होगी.

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने गया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि समारोह में जिलेभर के शिक्षक शामिल होंगे.

समारोह का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करना है. इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को प्राथमिकता से सुना जाएगा.

शिक्षकों के मुद्दों पर समाधान की दिशा में पहल

विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने बताया कि शिक्षकों द्वारा उठाये जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल और विचार-विमर्श किया जाएगा.

शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास

एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना जरूरी है. शिक्षक सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी बातों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >