Gaya Ji News : गया जी के टनकुप्पा अंचल को नए अंचलाधिकारी के रूप में दिव्यांशु कुमार साह मिले हैं. उन्होंने गुरुवार को टनकुप्पा अंचल कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व वे नवादा जिले के काशीचक अंचल में अंचलाधिकारी के पद पर पूरी निष्ठा से कार्यरत थे. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिष्टाचार परिचय प्राप्त किया.
पारदर्शी तरीके से समस्याओं का समाधान होगी प्राथमिकता
परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कार्यालय में राजस्व तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से त्वरित समाधान करना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. अंचल कार्यालय में आने वाले किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीं शुभकामनाएं
नवे अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र में एक बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई. क्षेत्र के आम लोगों को पूरा विश्वास है कि उनके इस नए कार्यकाल में राजस्व संबंधी कार्यों में काफी तेजी आएगी और आम नागरिकों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.
Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण
