नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 23 को

ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार के तत्वावधान में गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के इंटर कॉलेज गुरुआ में 23 मार्च को नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है.

गुरुआ. ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार के तत्वावधान में गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के इंटर कॉलेज गुरुआ में 23 मार्च को नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक सह सेवानिवृत प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह व मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह परीक्षा राज्य में एक साथ 23 मार्च 2025 को निर्धारित की गयी है. इसका एडमिट कार्ड बनकर तैयार है. इसे पतंजलि ग्रामीण केंद्र सह मगध कंप्यूटर प्रेस (पीएनबी) गुरुआ के समीप से प्राप्त किया जा सकता है अथवा परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केंद्र गुरुआ इंटर महाविद्यालय गुरुआ में 10 बजे तक ले सकेंगे. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा फाॅर्म पांच फरवरी से 20 मार्च तक भरे जायेंगे. इसकी लिखित परीक्षा 23 मार्च को व परीक्षाफल 30 मार्च को निकाला जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद, किसानश्री धनंजय कुमार, सक्रिय सदस्य राजीव कुमार, डॉ कपिलदेव सिंह आदि ने बहुमूल्य समय दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >