गया जी में मौसम ने ली करवट, बारिश से भीगी सड़कें, रोपनी के लिए अब भी पर्याप्त पानी नहीं

Gaya Ji Rain Update : गया में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, शाम को हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. हालांकि, किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है जो धान की रोपनी के लिए जरूरी है.

Gaya Ji Rain Update : दो दिनों से लगभग हर रोज शाम में मौसम में बदलाव आ रहा है. शुक्रवार को साढ़े आठ बजे रिमझिम बारिश हो गई. बारिश के बीच सड़कों पर वाहन तेज दौड़ते दिखे पर पैदल चल रहे लोग जहां-के-तहां ठहर गए. बारिश समाप्त होने के बाद निकल कर गंतव्य की ओर गए. शाम करीब सात बजे से आसमान में बदली छाने लगी. हवा लगभग थम सी गई थी. काले-भूरे बादलों के बीच मेघ का गर्जन सुना गया. ग्रामीण इलाके में कहीं-कहीं अच्छी बारिश होने की सूचना है. हालांकि शहर में बस इतनी भर बारिश हुई कि सड़कें गीली हो गईं.

तापमान में गिरावट और मौसम के आंकड़े

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 57.9 मिलीमीटर बारिश हुई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम पारा 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था. थोड़ी-थोड़ी हो रही बारिश से बिचड़े बचाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम अब धान की रोपनी का आ गया है. इतनी कम बारिश से धान की रोपनी संभव नहीं है. इससे किसान परेशान व मायूस दिख रहे हैं.

शनिवार को भी बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को भी आसमान में बदली छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है. रात में भी बारिश के आसार हैं. आसमान में बदली छाई है. इस बदलते मौसम के बीच लोग गर्मी से तो राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका लगातार बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >