सबमर्सिबल चोरी से किसानों की बढ़ी चिंता, रात्रि गश्त तेज करने की मांग

Gaya ji News: गुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहीमा गांव में अज्ञात चोरों ने किसान का सबमर्सिबल पंप चोरी चाेरी कर ली. एक माह पहले भी चोरों ने खेत से समर्सिबल की चोरी कर ली थी.

Gaya ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा पंचायत अंतर्गत बिरहीमा गांव में सोमवार रात एक किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत और चिंता का माहौल है. पीड़ित किसान अवधेश प्रसाद ने गुरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की सूचना दी है. उन्होंने पुलिस से चोरी गए सबमर्सिबल पंप की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

सिंचाई के लिए खेत में लगाए, रात में खोल कर ले गए चोर

किसान ने बताया कि खेत की सिंचाई के लिए लगाया गया सबमर्सिबल पंप सोमवार रात अज्ञात चोर खोलकर ले गए. मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचने पर पंप गायब मिला। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

एक माह पहले भी हुई थी चोरी

ग्रामीणों के अनुसार, बिरहीमा गांव में सबमर्सिबल चोरी की यह पहली घटना नहीं है. करीब एक माह पहले भी एक किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी हुआ था, लेकिन उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. इससे चोरों के हौसले और बढ़ गए हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर भी चिंतित हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >