भगत सिंह जयंती उत्सव, छात्रों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई

मगध विश्वविद्यालय परिसर में इंकलाबी छात्र संगठन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े उत्साह और जोश के साथ मनायी गयी.

बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय परिसर में इंकलाबी छात्र संगठन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े उत्साह और जोश के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई. संगठन के संरक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि असली बदलाव केवल धरातल पर संघर्ष से संभव है, सोशल मीडिया केवल साधन है. संयोजक दीपक कुमार दांगी ने भगत सिंह को केवल शहीद नहीं बल्कि अमर विचार बताते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ प्रतिकार ही सच्ची देशभक्ति है. उन्होंने विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार, परीक्षा शाखा की लापरवाही, छात्रावास और पुस्तकालय की बदहाली पर चिंता व्यक्त की. एनएसयूआइ विश्वविद्यालय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनू ने युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया और एकजुट प्रयास से स्थिति बदलने की आवश्यकता बतायी. छात्र नेता सनोज कुमार मांझी ने भगत सिंह के त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम जोशीले नारे व क्रांतिकारी गीतों के साथ संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >