कोबरा कैंप में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाएं भी हुईं शामिल

महिलाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बरवाडीह के कोबरा कैंप में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

बाराचट्टी.

महिलाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बरवाडीह के कोबरा कैंप में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान स्पून लेमन रेस, महिला क्रिकेट, मेहंदी, रंगोली, गीत, संगीत, नृत्य, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वेशभूषा में रैप वॉक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल कोबरा बटालियन के कर्मियों की पत्नियों में इस प्रतियोगिता ने भाग लिया था. इस मौके पर संबोधित करते हुए सारिका घोष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष रूप से सजग रहकर हमें समाज को एक आइना दिखाना है. प्रतियोगिता में डॉ संगीता, कल्पना, अंजलि, रीना व सुभद्रा सहित कई ने भाग लिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >