शेरघाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती

Gaya Ji News: शेरघाटी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के फरार आरोपी मोहम्मद इकराम के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

Gaya Ji News( शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ):
शेरघाटी थाना क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई शेरघाटी थाना कांड संख्या 537/2022, धारा 406 भारतीय दंड संहिता से जुड़े मामले में की गई.

कुर्की की कार्रवाई

आरोपी मोहम्मद इकराम, पिता सईद साह, ग्राम बार हुसैनगंज, थाना शेरघाटी, जिला गया, लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन उसके उपलब्ध नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई.

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए घर की संपत्ति का विवरण तैयार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इस कार्रवाई में एसआई रूपा कुमारी, रवि राज, संतोष कुमार, टुनटुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.

Also Read: देशी शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >