गया जी : कोचेश्वर महोत्सव की तैयारी तेज, मंदिर के गुंबद पर उगे पौधों की सफाई नहीं होने से उठे सवाल

गया जी के कोचेश्वर महादेव मंदिर में आगामी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मंदिर के गुंबद पर उगे पौधों की सफाई न होने से चिंता जताई जा रही है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंदिर संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान देने की मांग की है.

Kocheshwar Mahadev Temple : गया जी जिले के कोचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी सोमवार से होने वाले महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासनिक स्तर पर कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

मंदिर के गुंबद पर उगे पौधों की सफाई पर चिंता

वहीं मंदिर के गुंबद पर उगे पौधों की अब तक सफाई नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि महोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

अधिकारियों से अनुरोध के बाद भी कार्रवाई नहीं

उन्होंने बताया कि गुंबद पर उगे पौधों को हटाने और मंदिर की सफाई के लिए पर्यटन विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि गुंबद पर उगे पौधे मंदिर की संरचना को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

स्मारिका प्रकाशन की मांग और पानी की व्यवस्था का अभाव

श्री शेखर ने बताया कि विधायक अजय कुमार ने महोत्सव को लेकर स्मारिका अथवा विवरणिका प्रकाशित कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा था. महोत्सव के दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन मंदिर के पास पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

संरक्षण और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग

स्थानीय स्तर पर चल रही तैयारियों के बीच ऐतिहासिक मंदिर के रखरखाव, संरचना की सुरक्षा और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई जा रही है ताकि महोत्सव का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sri niwas konch

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >