Mirza Ghalib College : गया जी के प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब कॉलेज केबड़ा प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. 20 जुलाई 2026 को आयोजित शासी निकाय की अहम बैठक में अधिवक्ता शकील अहमद खान को सर्वसम्मति से कॉलेज का नया सचिव चुन लिया गया है. इस नियुक्ति से कॉलेज में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीदें जगी हैं.
पूर्व सचिव ने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद
शासी निकाय ने यह बड़ा निर्णय पूर्व सचिव डॉ हफीजुर रहमान खान के खराब स्वास्थ्य के मद्देनजर लिया है. स्वास्थ्य कारणों के चलते डॉ खान की जगह अब यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शकील अहमद खान को सौंपी गई है. शकील अहमद लंबे समय से शासी निकाय के एक सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
पारदर्शी तरीके से काम करने का संकल्प
अपने मनोनयन के बाद नवनियुक्त सचिव शकील अहमद खान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. उन्होंने कॉलेज के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से काम करने का संकल्प लिया है. उनका विजन कॉलेज में सकारात्मक माहौल बनाना और हर स्तर पर सुधार लाना है.
सहयोग से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा कॉलेज
नवनियुक्त सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शासी निकाय के सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से मिर्जा गालिब कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा.
प्राचार्य और कर्मचारियों ने दीं शुभकामनाएं
शकील अहमद खान के नए सचिव बनने पर कॉलेज में खुशी की लहर है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो अली हुसैन के साथ-साथ शासी निकाय के अन्य सदस्यों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है. सभी ने उनके सफल और स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं.
Also Read : गया जी : भारतमाला प्रोजेक्ट से विस्थापितों का हंगामा, 5 डिसमिल जमीन के लिए SDO ऑफिस पर प्रदर्शन
