पंचायती राज को सशक्त बनाने में कांग्रेस की भूमिका पर गोष्ठी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा प्रांगण में पंचायती राज को सशक्त बनाने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया.

गया जी. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा प्रांगण में पंचायती राज को सशक्त बनाने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली व पार्टी के कई अन्य नेताओं ने कहा कि पंचायती राज सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है. पंचायती राज संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं. भारत की असली ताकत गांवों में बसती है, इसलिए गांवों का सशक्त विकास ही देश की प्रगति का मार्ग है. महात्मा गांधी और विनोबा भावे के ग्राम स्वराज के विचारों से प्रेरित होकर राजीव गांधी के प्रयासों से कांग्रेस ने 73वां संविधान संशोधन लागू किया, जिससे पंचायती राज को संस्थागत मजबूती मिली और लोकतंत्र जमीनी स्तर तक पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >