उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Gaya Ji News : गया जी में 18वीं बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण और रिहर्सल किया गया.

Gaya Ji News : 18वीं बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन में शनिवार को उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के शामिल होने के मद्देनजर गया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया और रिहर्सल भी किया.

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक किया निरीक्षण

डीएम शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने गया एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पूरे वीवीआईपी रूट का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल कर सभी इंतजामों का जायजा लिया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी चूक न हो.

सुरक्षा, यातायात और आपातकालीन व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की. सभी संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए गए.

अंतिम चरण में हैं तैयारियां

प्रशासन की ओर से बताया गया कि उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

Also Read : गया जी में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >