27 एकड़ में लगी अफीम की खेती को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा, पिपरेहट, चौरीटांड़ के जंगल में लगी लगभग 27 एकड़ वन विभाग व निजी भूमि में अफीम की खेती को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया.

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा, पिपरेहट, चौरीटांड़ के जंगल में लगी लगभग 27 एकड़ वन विभाग व निजी भूमि में अफीम की खेती को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक गया के दिशा- निर्देशन में की गयी. छकरबंधा थानाध्यक्ष ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गयी थीं. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा, एसएसबी 29वीं वाहिनी डुमरिया कैंप के जवान, वन विभाग के पदाधिकारी, उत्पाद विभाग के अधिकारी, अंचल अमीन आदि की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >