डुमरिया के प्रभारी बीडीओ बने संजय कुमार, नए पदाधिकारी के योगदान तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Gaya Ji News : डुमरिया प्रखंड में प्रशासनिक बदलाव हुआ है. इमामगंज के बीडीओ संजय कुमार को डुमरिया का प्रभारी बीडीओ नियुक्त किया गया है. वे नए बीडीओ के पदभार ग्रहण करने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

Gaya Ji News : गया जिले के डुमरिया प्रखंड में प्रशासनिक बदलाव हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजू कुमार के रक्सौल स्थानांतरण के बाद बुधवार को उन्होंने अपना कार्यभार जिला पदाधिकारी के निर्देश पर इमामगंज के बीडीओ संजय कुमार को सौंप दिया. अब डुमरिया के नवपदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार के पदभार ग्रहण करने तक संजय कुमार प्रभारी बीडीओ के रूप में प्रखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सभी प्रशासनिक कार्य पहले की तरह रहेंगे संचालित

प्रभारी बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि नए बीडीओ के योगदान देने तक प्रखंड कार्यालय के सभी प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संचालित होते रहेंगे. उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सभी सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी.

समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय आने की अपील

प्रभारी बीडीओ ने प्रखंडवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए पूर्व की तरह प्रखंड कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >