बोधगया में सफाईकर्मियों ने काम रोका, वेतन और पीएफ समेत कई मांगों को लेकर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Bodh Gaya Municipal Council Sanitation Worker : बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया. कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.

BodhGaya Municipal Council Sanitation Worker : बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया. कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी.

मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने रोका काम

बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में साफ-सफाई कार्य बंद कर दिया. कर्मचारी पहले नगर परिषद के पुराने कार्यालय के पास एकत्र हुए और नारेबाजी की. इसके बाद सभी कर्मचारी राजापुर मोड़ स्थित नगर परिषद के वर्तमान कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी संघ ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान, भविष्य निधि (पीएफ) राशि के निपटारे और सेवा से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए.

एनजीओ के माध्यम से भुगतान का किया विरोध

सफाईकर्मियों ने कहा कि दो महीने से कार्यरत कर्मियों का वेतन एनजीओ के माध्यम से दिलाने का विरोध किया जाएगा. उन्होंने मांग की कि नगर परिषद सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन का भुगतान सुनिश्चित करे.

चार महीने के पारिश्रमिक समेत कई मांगें उठाईं

कर्मचारियों ने चार महीने से लंबित पारिश्रमिक का भुगतान, सेवा-निहत कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति, महंगाई भत्ते में वृद्धि और पीएफ का पूरा हिसाब जल्द उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई. उनका कहना है कि लंबे समय से ये मामले लंबित हैं.

मांगें नहीं मानी गईं तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इससे नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

Also Read : गया जी : आनंद विहार से भुवनेश्वर के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, बिहार-झारखंड के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें रूट और टाइमिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >