मगध में टैक्स चोरी पर शिकंजा, बिना कागजात सामान लदी 15 गाड़ियां जब्त; गया जी से सबसे ज्यादा 5 पकड़ी गईं

मगध प्रमंडल में सेल्स टैक्स विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान बिना कागजात के सामान ले जा रही 15 गाड़ियां जब्त की गई हैं. गया से सबसे ज्यादा 5 वाहन पकड़े गए हैं. जब्त वाहनों पर केमिकल, बर्तन, पीवीसी पाइप, कोयला व अन्य सामान लदे थे.

मगध प्रमंडल से जुड़े सेल्स टैक्स विभाग के अंचलों में कर चोरी के विरुद्ध 25 जुलाई की देर रात से 26 जुलाई की सुबह नौ बजे तक चलाए गए विशेष धर-पकड़ अभियान में बिना कागजात सामान लदी 15 गाड़ियां पकड़ी गई हैं.

ई-वे बिल और कागजातों का सत्यापन करने के लिए पकड़ी गई इन गाड़ियों को गया शहर मुख्यालय स्थित वाणिज्य कर विभाग के प्रमंडल कार्यालय में लाकर खड़ा किया गया है.

मगध प्रमंडल राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि प्रमंडल के पदाधिकारियों की गठित अलग-अलग टीमों ने 25 जुलाई की देर रात से 26 जुलाई की सुबह नौ बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें प्रमंडल में बिना कागजात के 15 गाड़ियां पकड़ी गई हैं.

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक गया में पांच वाहन पकड़े गए. इसके अलावा, नवादा व सासाराम में चार-चार गाड़ियां पकड़ी गईं, जबकि जहानाबाद और औरंगाबाद में एक-एक वाहन पकड़ा गया है.

जब्त वाहनों पर लदे हैं कई तरह के सामान

पकड़े गए वाहनों पर केमिकल, बर्तन, पीवीसी पाइप, कोयला व अन्य सामान लदे हुए हैं. मगध प्रमंडल राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों पर केमिकल, बर्तन, सेनेटरी गुड्स, ग्लूकोज, पीवीसी पाइप, गुड़, कोयला, खाद व स्क्रैप सहित कई अन्य सामान लदे हुए पाए गए हैं.

कागजात और भौतिक सत्यापन के बाद होगी जुर्माना वसूली

उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही, ई-वे बिल की भी गहन जांच की जा रही है.

वैध कागजात दिखाने और सामानों का भौतिक सत्यापन होने के बाद कर व जुर्माने की राशि निर्धारित कर संबंधित व्यापारियों से उसकी वसूली की जाएगी.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >