मृतक के परिजनों से मिला ग्रामीण चिकित्सक संघ

ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने रविवार को गुरुआ प्रखंड के भारतीपुर गांव में पहुंचकर मृतक 15 वर्षीय विवेक कुमार के परिजनों से मुलाकात की.

गुरुआ. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने रविवार को गुरुआ प्रखंड के भारतीपुर गांव में पहुंचकर मृतक 15 वर्षीय विवेक कुमार के परिजन से मिले और उसके परिजनों को इस दुख की घडी में हिम्मत और धैर्य से काम लेने की बात कही. जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार की मौत 30 मई को सड़क दुर्घटना में हुई थी. वह अपने दोस्त के साथ मंडा पहाड़ की ओर जा रहा था. मृतक विवेक कुमार के पिता वकील शर्मा ग्राम भारतीपुर के रहनेवाले एक ग्रामीण चिकित्सक हैं. वह स्वयं कैंसर से पीड़ित हैं. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार जया, जिला सचिव डॉक्टर कृष्ण नंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार, जिला संयोजक डॉ कारू मेहरा, जिला उप सचिव डॉक्टर देवानंद डॉ अनिल कुमार, गजेंद्र कुमार आदि पीड़ित परिवार से मिले व उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत दिलायी और सरकारी तौर पर मुआवजे की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >