बकरी व्यवसायी को हथियार दिखा 3600 रुपये लूटे

गया न्यूज : आमस की घटना

गया न्यूज : आमस की घटना

प्रतिनिधि, आमस.

थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बकरी व्यवसायी से रुपये लूट लिये. मुंगराइन गांव निवासी सत्तार कोरैशी के दामाद व बकरी व्यवसायी शमशेर कुरैशी ने बताया कि करीब दो बजे दिन में दो बकरियां लेकर पैदल मुंगराइन जा रहे थे. इसी बीच बभनडीह नहर के समीप एक बाइक पर सवार होकर अपराधी आये और पॉकेट चेक करने लगे. उन्होंने एक अपराधी को थप्पड़ मार दी. इसके बाद दो अपराधियों ने तुरंत दो पिस्तौल निकाल कर सटा दी और कहा कि जो भी पैसे हैं दे दो, वरना गोली मार देंगे. इसके बाद शमशेर से 3600 रुपये लूटकर बाइक सवार अपराधी भाग गये. उन्होंने बताया कि कुछ देर के बाद रास्ते से गुजर रहे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन यादव को सारी बातें बतायीं. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर तुरंत दो गाड़ियों से पुलिस पहुंची और अपराधियों को पकड़ने निकल गयी. उन्होंने बताया कि अपराधियों की उम्र मात्र 16 से 18 साल के बीच है. इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. आमस थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पैसा छीनने की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >