आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन में 477 बोतल शराब जब्त

छापेमारी में चार शराब धंधेबाज गिरफ्तार

छापेमारी में चार शराब धंधेबाज गिरफ्तार संवाददाता, गया जी. उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर 477 बोतल शराब को जब्त किया. साथ ही चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी गुरुवार को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के शेखवारा गांव के रहने वाले सुजय कुमार चौधरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर-मानपुर के रहने वाले राकेश कुमार चौधरी व गांधीनगर मुहल्ले के रहने वाले गौतम कुमार रविदास और जहानाबाद जिले के परसाबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल गांव के रहने वाले प्रिंस चौधरी के रूप में हुई है. जब्त 477 बोतल में 216.480 लीटर विदेशी शराब है. सहायक आयुक्त ने बताया कि सूचना मिली थी कि आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन से काफी मात्रा में शराब की खेप गया जी शहर लायी जा रही है. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गया जी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक सी पर खड़ी आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन के इंजन के पीछे वाली बोगी से शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इस मामले में दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी. इस कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार व सीआइबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार के साथ जवान विवेकानंद शर्मा, संजय कुमार राय, मुकेश कुमार, अनिल प्रसाद, रोशन कुमार, विपिन कुमार, महेश ठाकुर के साथ-साथ उत्पाद विभाग के जवान शामिल रहे. इधर, गिरफ्तार युवकों ने बताया कि शराब अलग-अलग गांवों में घूम-घूम कर बेचने का काम करते हैं. इधर, रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि होली को लेकर प्रदेशों से आने वाली सभी ट्रेनों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >