पारिवारिक क्लेश को लेकर युवक ने दी जान

पारिवारिक क्लेश को लेकर युवक ने दी जान

फोटो-गया-अतरी-01- घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग मौजूद अतरी. टेउसा गांव के मन कुमार उर्फ दिलीप कुमार ने परिवार में क्लेश को लेकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि मृतक मन कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी ने अतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसमें ससुराल वालों पर ही हत्या करने का आराेप लगाया है. तहकीकात की जा रही है. गांव वालों का कहना है कि मृतक के छोटे भाई डबलू कुमार की शादी 20 फरवरी 2026 को होनी थी. इसको लेकर दिलीप कुमार अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया था. लेकिन, मन कुमार को पत्नी के मायके वालों ने मारपीट व गाली-गलौज देकर भगा दिया. इसके बाद मारपीट व गाली-गलौज से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >