श्रावणी मेला को लेकर गया स्टेशन पर आरपीएफ अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के दिए टिप्स

Gaya Railway RPF : श्रावणी मेला के मद्देनजर गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाया है. यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं.

Gaya Railway RPF : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया की ओर से गुरुवार को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना था.

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और जवानों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रतीक्षालयों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

इस दौरान यात्रियों को अनुशासित तरीके से यात्रा करने, अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई.

Also Read : गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

यात्रियों के लिए सुरक्षा निर्देश और नशीले पदार्थों से सावधानी

अभियान के तहत लाउड हेलर और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया. यात्रियों को विशेष रूप से आगाह किया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाने-पीने का सामान स्वीकार नहीं करें, क्योंकि उसमें नशीला पदार्थ मिला हो सकता है.

साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ अथवा रेल हेल्पलाइन 139 पर देने की अपील की गई.

मजबूत सुरक्षा बंदोबस्त और आपात स्थिति में संपर्क की अपील

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. लगातार निगरानी, गश्त और सुरक्षा बंदोबस्त के जरिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

Also Read : गया जी : इमामगंज में एक माह से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे लोग

आरपीएफ ने सभी श्रद्धालुओं से सतर्क और सजग रहकर यात्रा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क करने का अनुरोध किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >