जीटी रोड पर सड़क हादसा

कार सवार पति-पत्नी घायल

में कार सवार पति-पत्नी घायल

हादसे के शिकार दंपती झारखंड के रांची शहर के रहने वाले, महिला की हालत नाजुक

फोटो-गया-शेरघाटी-01-अस्पताल में बेसुध महिला एवं घायल आशीष रंजन से बातचीत करती पुलिस

प्रतिनिधि, शेरघाटी

जीटी रोड स्थित गोपालपुर कस्बे के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार में धक्का मार दिया. इससे कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया गया. वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम ने मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया. घायल दंपति की पहचान झारखंड के राजधानी रांची शहर के आशीष रंजन व उनकी पत्नी कुमारी मंजुला के रूप में हुई है. दोनों पति-पत्नी कार से शेरघाटी की ओर शिक्षक परीक्षा देने आये थे. घायल आशीष रंजन ने बताया कि शेरघाटी की ओर से रांची जाने के क्रम में जीटी रोड पर यह हादसा उसे वक्त हुआ, जब गोपालपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर में कर की भीड़ंत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >