धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए सभी 26 कर्मचारियों का समापक भुगतान समय पर पूरा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी.
डीआरएम अखिलेश मिश्र द्वारा कर्मचारियों का सम्मान
समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने की. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए रेलवे के प्रति उनके लंबे समय तक दिये गये समर्पित योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यकाल में अर्जित अनुभव और सेवा भावना से संगठन को मजबूत बनाते हैं और उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायक रहेंगी.
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
डीआरएम ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.
विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे यूनियनों एवं विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की.
