Gaya news : गया जंक्शन पर तीन करोड़ के दुर्लभ सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Gaya news : गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ””ऑपरेशन विलेप”” के तहत आरपीएफ, जीआरपी और सीआइबी की संयुक्त टीम ने दुर्लभ प्रजाति के ””रेड सैंड बोआ”” (दोमुंहा सांप) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ””””ऑपरेशन विलेप”””” के तहत आरपीएफ, जीआरपी और सीआइबी की संयुक्त टीम ने दुर्लभ प्रजाति के ””””रेड सैंड बोआ”””” (दोमुंहा सांप) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बतायी जा रही है. आरोपितों की पहचान जहानाबाद के मखदुमपुर निवासी उपेंद्र कुमार और चाकंद निवासी मोहम्मद सादुल्ला के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, सीआइबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार और रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. टीम ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया. तलाशी में उनके बैग से एक मृत ””””रेड सैंड बोआ”””” बरामद हुआ. इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद वनरक्षी वशिष्ट कुमार और स्नेक कैचर रंजीत कुमार ने सांप को कब्जे में लिया.

प्रयागराज से जुड़ा है तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे इस दुर्लभ सांप को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के जरिये लेकर आ रहे थे. तस्करों के अनुसार, इस सांप की हड्डियों और मांस का उपयोग कीमती दवाइयां बनाने और तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है, जिसके कारण इसकी भारी मांग है.

क्या कहते हैं सीनियर कमांडेंट

गया जंक्शन पर हमारी टीमें लगातार मुस्तैद हैं. रेड सैंड बोआ जैसे दुर्लभ जीव की तस्करी को रोकना एक बड़ी सफलता है. इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.दिनेश कुमार तोमर, सीनियर कमांडेंट, डीडीयू मंडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >