मैगरा पुलिस की कार्रवाई, रामचक गांव से 10 लीटर महुआ शराब बरामद

Gaya Ji News : मैगरा थाना पुलिस ने रामचक गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Gaya Ji News : मैगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रामचक गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

गुप्त सूचना के आधार पर घर में की गई छापेमारी

मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामचक गांव निवासी सूरज मिस्त्री के घर में अवैध महुआ शराब रखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को सूरज मिस्त्री के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया. पुलिस को देखते ही आरोपी सूरज मिस्त्री भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया.

पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >