गया जी के टिकारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण ने की. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया.
आधुनिक भारत और तकनीकी क्रांति में योगदान
कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री नारायण ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की. उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को देश के विकास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
प्रासंगिक विचार और आदर्शों पर चलने का संकल्प
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका सपना आज भी प्रासंगिक है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.
Also Read : गया जी में सोलर लोन मेला, 100 से अधिक लोगों ने किया आवेदन; 98 हजार तक मिलेगी सब्सिडी
कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, राम स्वार्थ राम, जगत राम, कमला पासवान, शशि भूषण शर्मा, आलोक कुमार, विजय पासवान, शियाराम प्रसाद, राम विलास प्रसाद, नोनू प्रसाद यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
