Gaya News: राजधानी 11, तो पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, गया जंक्शन से खुलनेवाली 15 लेट ट्रेनों की लिस्ट

Gaya News: समूचा बिहार इन दिनों शीतलहर के आगोश में है. कई जिलों में घना कोहरा छाया रह रहा है. इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है.

Gaya News: कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. गया रेलवे स्टेशन पर आने और जानेवाली ट्रेनों का परिचालन काफी देरी से हो रहा है. यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे लेट है तो पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे लेट है. गया रेलवे स्टेशन से गुजरने व खुलनेवाली लगभग 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच से 10 घंटे लेट हैं. इस कारण रेलयात्री प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारने को मजबूर हैं. कोहरे का सितम राज्य में लगातार जारी है. ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. कई लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं. प्लेटफॉर्म पर यात्री घंटों तक ट्रेन के इंतजार में रहते हैं.

Gaya railway station

इन ट्रेनों का परिचालन लेट

जम्मूतवी-कोलकाता पांच घंटे 10 मिनट
आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस पांच घंटे 27 मिनट
नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे 35 मिनट
सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन आठ घंटे 41 मिनट
नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी 11 घंटे 31 मिनट
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे 25 मिनट
झारखंड एक्सप्रेस सात घंटे 57 मिनट
जलियांवाला बाग एक घंटा 10 मिनट
जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट
कालका एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट
दून एक्सप्रेस पांच घंटा 20 मिनट
मुंबई एक्सप्रेस तीन घंटा
बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे 10 मिनट
सियालदह राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे 48 मिनट
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे दो मिनट
ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे 11 मिनट

इसे भी पढ़ें: Gaya News : लाइन होटल और दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा, कोयले व डीजल का धंधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >