बारिश का पानी घर में घुसा, अधिकारियों से लगायी गुहार

नैली पंचायत स्थित आजाद बिगहा के महादलित टोले में बारिश होने से पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को घर में रहने में परेशानी हुई.

गया जी. नैली पंचायत स्थित आजाद बिगहा के महादलित टोले में बारिश होने से पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को घर में रहने में परेशानी हुई. इस क्षेत्र में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में जमा हो जाता है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. बुधवार से लगातार पानी होने के कारण महादलित टोले के लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगायी है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में उन्हें काफी परेशानी होती है और उनके घरों में पानी जमा होने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं.बारिश से पानी घरों में जमा होने के बाद महादलित टोले के लोग एकजुट होकर पानी को निकालने का काम किया. लोगों ने बताया कि जब तक अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं करते हैं, तब तक उन्हें अपने स्तर से ही समस्या का समाधान करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >