गया जी : बारिश में टूटा आहर, खेतों में भर गया पानी; इमामगंज में चार बीघे से अधिक धान बर्बाद

गया जी जिले में बारिश के कारण इमामगंज प्रखंड के बंदोहरी गांव के समीप बभनिया दाइ आहर टूट गया है. इस आहर टूटने से खेतों में पानी भर गया और चार बीघे से अधिक में लगी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Gaya Ji Paddy Crop Damage (निर्भय पांडेय) : गया जी जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है. इमामगंज प्रखंड के बंदोहरी गांव के समीप बभनिया दाइ आहर पानी के तेज बहाव में टूट गया. आहर टूटने से खेतों में पानी भर गया और चार बीघे से अधिक में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई.

चार बीघे की फसल बर्बाद

फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. किसान प्रमानंद प्रजापति, सुविन्द्र कुमार, अरुण कुमार और शालीग्राम कुमार ने बताया कि धान की फसल में उनकी काफी पूंजी और मेहनत लगी थी. आहर टूटने के बाद खेतों में जलभराव होने से पूरी फसल चौपट हो गई है.

एक्सप्रेसवे निर्माण से आहर कटा

किसानों ने बताया कि वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान आहर को काटकर सड़क बनाई गई थी.

पानी की निकासी के लिए आहर पर छोटी पुलिया बनाई गई थी. किसानों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आहर को सही तरीके से बंद नहीं किया गया, जिससे दबाव बढ़ने पर यह टूट गया.

मरम्मत और मुआवजे की मांग

पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए आहर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से फसल क्षति का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की अपील की है.

Also Read : गया जी : बारिश में टापू बन जाता है भगहर गांव, 18 साल की बीमार युवती को नदी पार कर अस्पताल ले गए ग्रामीण

टूटी आहर और टूटी सड़क | Prabhat Khabar Network

तेज बहाव में सड़क क्षतिग्रस्त

वहीं बतसपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क भी बारिश के पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है. सड़क खराब होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है. समाजसेवी अंटू सिंह ने सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना संबंधित विभाग को देकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >