छत से गिर कर घायल हुए पंच की इलाज के दौरान मौत

जिनका इलाज रांची में चल रहा था

आमस. प्रखंड की अकौना पंचायत अंतर्गत सुपाई गांव के टोला लालाबिगहा वार्ड संख्या सात के 48 वर्षीय पंच जितेंद्र कुमार दास की मौत होने से घर में कोहराम मच गया है. मृतक के भतीजा मनोज दास ने बताया कि करीब एक माह पूर्व चाचा छत से गिर कर घायल हो गये थे, जिनका इलाज रांची में चल रहा था. शनिवार की रात अचानक इलाज के दौरान रांची में ही मौत हो गयी. पंच की मौत की खबर सुनकर सरपंच प्रतिनिधि जाकिर अहमद, मुखिया किशोर मांझी, उप सरपंच शिवरतन पासवान व पंच सनाउल्लाह अंसारी आदि रविवार की सुबह लालाबिगहा पहुंचे और परिवार के लोगों से भेंट कर शोक व्यक्त किया. पति की मौत के बाद एक ओर जहां आंगनबाड़ी सेविका की नौकरी करने वाली पत्नी उर्मिला देवी चीत्कार कर रही हैं, वहीं चारों बेटे रवि, गुड्डू,पंकज और पवन भी पिता की मौत होने से काफी रो रहे हैं. सभी परिजन गहरे सदमे में हैं. आमस के प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, सरपंच कृष्णा यादव,संजय प्रजापति,पूर्व मुखिया खुर्शीद अहमद, पैक्स अध्यक्ष राशिदुल हक़,छोटन खान, पूर्व उप प्रमुख सियाराम दास और कपिल दास ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >