प्रियंका कुमारी बनीं खिजरसराय की उपप्रमुख

नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय सभागार में प्रखंड उपप्रमुख के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा.

खिजरसराय.

नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय सभागार में प्रखंड उपप्रमुख के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा. गुरुवार को उप प्रमुख के चुनाव के लिए कुडवां की पंचायत समिति सदस्य प्रियंका कुमारी और पूर्व उपप्रमुख सह कुतलूपुर की पंचायत समिति सदस्य मोनिका भारती ने अपना नामांकन किया. प्रियंका कुमारी के समर्थक पंचायत समिति सदस्य झारखंड के एक रिसॉर्ट से सीधे सभागार हॉल में प्रवेश किया. इनकी संख्या 12 थी. वोटिंग के बाद प्रियंका कुमारी के पक्ष में 11 और मोनिका भारती के पक्ष में 10 मत पड़े. मतों की गिनती के बाद प्रियंका कुमारी को खिजरसराय का उप प्रमुख घोषित किया गया. इसके बाद एसडीओ गोपाल कुमार और जिला से आये एडीएम राम अनुग्रह सिंह ने प्रियंका कुमारी को प्रमाणपत्र सौंपा. जीत के बाद प्रियंका कुमारी के साथ आये समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >