Pitru Paksha Mela 2026 Gaya : मोक्ष की नगरी गया जी में 25 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग ने कई विशेष तैयारियां की हैं. इस बार विभाग की ओर से गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला स्पेशल कवर और पोस्टकार्ड जारी किया जायेगा.
इसके माध्यम से श्रद्धालु गया के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पिंडदान स्थलों, ऐतिहासिक महत्व और बोधगया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो सकेंगे. इस पहल की खासियत यह होगी कि स्पेशल कवर पर दिए गए बारकोड/क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पिंडदान और गयाजी की धार्मिक परंपराओं से जुड़ी पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी.
जिला प्रशासन की ओर से तैयार की जा रही इस डिजिटल पहल में डाक विभाग भी सहयोग कर रहा है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक विरासत और यहां की प्राचीन परंपराओं से आसानी से जोड़ना है.
स्पेशल कवर और क्यूआर कोड
इस बार विभाग की ओर से गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला स्पेशल कवर और पोस्टकार्ड जारी किया जायेगा. इसके माध्यम से श्रद्धालु गया के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पिंडदान स्थलों, ऐतिहासिक महत्व और बोधगया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो सकेंगे.
इस पहल की खासियत यह होगी कि स्पेशल कवर पर दिए गए बारकोड/क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पिंडदान और गयाजी की धार्मिक परंपराओं से जुड़ी पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी.
चलंत एटीएम और कैश मित्र सेवा
पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को नकदी की परेशानी नहीं हो, इसके लिए डाक विभाग की ओर से चलंत एटीएम और कैश मित्र सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी है. मेला क्षेत्र में मोबाइल एटीएम का संचालन किया जायेगा.
आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु यहां से नकदी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा कैश मित्र सेवा के तहत एक केंद्रीकृत नंबर जारी किया जायेगा. श्रद्धालु फोन कर नकदी की जरूरत की जानकारी देंगे, जिसके बाद डाक विभाग का कर्मचारी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कैश की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा.
गंगाजल स्टॉल की व्यवस्था
डाक विभाग श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री से मंगाए गये गंगाजल की व्यवस्था भी करेगा. इसके लिए मेला क्षेत्र में गंगाजल स्टॉल लगाने की तैयारी है. डाक विभाग का उद्देश्य पितृपक्ष के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर आवश्यक डाक एवं जनसेवा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
वरीय डाक अधीक्षक का बयान
वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि डाक विभाग डाक सेवा के साथ जनसेवा को भी प्राथमिकता देता है. पितृपक्ष मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि स्पेशल कवर, पोस्टकार्ड, गंगाजल और कैश मित्र जैसी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होंगी.
