इमामगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में एडीएम विभागीय जांच सह निर्वाची पदाधिकारी रविशंकर शर्मा के नेतृत्व राजनीतिक पार्टियों के प्रखंड अध्यक्ष व बीएलओ के साथ बैठक की. इस दौरान एडीएम ने इमामगंज, डुमरिया व बांकेबाजार प्रखंड के राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों से पिछले चुनाव में होनेवाली परेशानियों से संबंधित जानकारी ली. सभी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्षों से प्रखंड के सभी बूथों पर कमेटी दल का गठन करने की सलाह दी. इसके अलावा सभी से मतदाता सूची जो त्रुटि है उसमें सुधार करने के लिए बीएलओ का सहयोग करने की बातें कहीं. उन्होंने बीएलओ को अपने- अपने बूथ के मतदाता सूची में नए मतदाताओं को नाम जोड़ने और मृत मतदाताओं का नाम हटाने का निर्देश दिया है. लिंग अनुपात मतदान केंद्रों पर सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर जोर दिया. इधर बीडीओ संजय कुमार ने लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं. इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
