दून एक्सप्रेस से 28 जीवित कछुए जब्त

आरपीएफ ने कछुए को वन विभाग को सौंपा

आरपीएफ ने कछुए को वन विभाग को सौंपा संवाददाता, गया जी. आरपीएफ ने ऑपरेशन विलेप के तहत बड़ी कार्रवाई कर गया जंक्शन पर खड़ी देहरादून-हावड़ा डाउन दून एक्सप्रेस से 28 जीवित कछुए बरामद किया है. इस मामले को वन्य जीव तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है. बरामद कछुओं को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस व जीआरपी की संयुक्त टीम गया जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या 2/3 पर गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान रविवार की रात करीब 09:33 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या टू पर खड़ी गाड़ी संख्या 13010 देहरादून-हावड़ा डाउन दून एक्सप्रेस के एक सामान्य कोच की तलाशी ली गयी. इस दौरान कोच में एक पिट्ठू बैग और एक प्लास्टिक का झोला लावारिस हालत में मिला. संदेह होने पर जब बैग की जांच की गयी, तो उसमें जूट के बोरे में 28 जीवित कछुए पाये गये. टीम ने तत्काल सभी कछुओं को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित किया. प्रथम दृष्टया यह मामला वन्य जीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति में आते हैं. आरपीएफ ने बरामद कछुओं को पोस्ट पर लाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी. बाद में सभी कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके. इस कार्रवाई में आरपीएफ के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे, जिन्होंने सतर्कता और तत्परता का परिचय दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >